
भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट का खेल जारी, ऑस्ट्रेलिया 200 के पार
तीसरे सेशन का खेल जारी
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट का खेल जारी हैैै। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। आज मुकाबले का पहला दिन है और तीसरा सेशन जारी है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 214 रन बना लिए हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने एलेक्स कैरी को शून्य पर पवेलियन की राह दिखाई। कैरी को कोहली ने कैच किया। यह का तीसरा विकेट है। अश्विन ने स्टीव स्मिथ को शून्य और मार्नस लाबुशेन को 18 रन के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। अश्विन के अलावा शमी ने डेविड वॉर्नर (15 रन) और ट्रेविस हेड (12 रन) को भी पवेलियन की राह दिखाई थी। ख्वाजा (81 रन) करियर की 20वीं हॉफ सेंचुरी जमाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया।























