
भगौडे अमृतपाल को लेकर आज हाईकोर्ट मे सुनवाई
भगौडे अमृतपाल को लेकर पडोसी देश नेपाल मे हाई अलर्ट
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह को पकडने के लिए पुलिस की कार्रवाई का आज 11 वां दिन है वही अमृतपाल के विदेश भागने का शक है जिसको लेकर भारत ने नेपाल मे हाई अलर्ट कर दिया है। वारिस-पंजाब दे के चीफ व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को नेपाल ने अपनी सर्विलांस लिस्ट में रख लिया है। हाल ही में उसके नेपाल में होने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद भारत सरकार ने नेपाल सरकार को इस बारे में अलर्ट किया था।
सूत्रो से पता चला है कि भारत सरकार ने नेपाल सरकार से अपील की थी कि उसे तीसरे मुल्क भागने न दिया जाए और अगर वह नकली पासपोर्ट की मदद से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।
वहीं इस मामले में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पंजाब सरकार हाईकोर्ट में जवाब देगी। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने 80 हजार पुलिस कर्मचारियों के बावजूद अमृतपाल के फरार होने को इंटेलिजेंस फेल्योर बताया था। यह भी फटकार लगाई थी कि वह देश के लिए खतरा था तो उसे पकड़ा क्यों नहीं गया?।























