amrit
भगौडे अमृतपाल की तलाश मे पुलिस की सूबे व पडोसी राज्यो मे छापेमारी जारी
पुलिस के हाथ लगी बडी कामयाबी, काबू मे आया गोरखा बाबा का मददगार
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह को पकडने के लिए एनआईए व पंजाब पुलिस सूबे व पडोसी राज्यो मे लगातार छापेमारी कर रही है और राज्यों के बार्डरों पर सुरक्षा का पहरा कडा कर रखा है इसके अलावा देश के एयरपोर्टो पर कडी नजर रखी जा रही है। पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। गोरख बाबा को पनाह देने वाला खन्ना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने मददगार बलवंत सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह ने गोरखा बाबा को अपने घर पनाह दी थी। बताया जा रहा है कि बलवंत सिंह कुहाली खुर्द का रहने वाला है। बलवंत सिंह ने गोरखा बाबा की मदद की थी। यहां यह भी बता दें कि गोरखा बाबा अमृतपाल का मुख्य गनमेन था।
गौरतलब है कि पुलिस द्वारा ऑपरेशन अमृतपाल चलाया जा रहा है। कड़ी दर कड़ी परतें खुल रही हैं। आरोपी बलवंत सिंह से पूछताछ जारी है। बता दें कि पुलिस को तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा का 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला हुआ है।
पुलिस अपने स्तर पर बलवंत सिंह से जानकारी हासिल कर रही है।पुलिस ने कहा है कि अगर बलवंत सिंह की शमूलियत नजर नहीं आई तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा क्योंकि पुलिस को अभी तक बलवंत सिंह का अमृतपाल से कोई भी कनेक्शन नहीं मिला है।























