
आईपीएल 2021 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 189 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में राजस्थान की टीम ने 17.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर मैच जीत लिया। यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने तूफानी पारी खेली।





















