
बॉलीवुड से शोक की खबर: मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा, “जानता हूँ मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ओम् शांति!”





















