
IPL फेज-2 में बुधवार को टूर्नामेंट का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जहां अंतिम ओवर में हैदराबाद ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए मैच 4 रनों से जीतकर अपने नाम किया। पहले खेलते हुए SRH ने 141/7 का स्कोर बनाया था। 142 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए RCB 137/6 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस मुकाबले में पेसर भुवनेश्वर कुमार ने पारी के अंतिम ओवर में बैंगलोर को जीत के लिए जरूरी 13 रन बनाने से रोका और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया. भुवी ने यह भी बताया कि जब एबी डिविलियर्स सामने बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने किस तरह की सफल रणनीति बनाई.





















