बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ लगातार दूसरे दिन IT का सर्वे जारी:
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता)बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ आयकर विभाग का ‘सर्वे ऑपरेशन’ लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और ऐसा माना जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी संगठन के इलेक्ट्रॉनिक एवं कागज आधारित वित्तीय आंकड़ों की प्रतियां बना रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने ‘पीटीआई–भाषा’ को बताया कि आयकर विभाग के कर्मचारी मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे बीबीसी के कार्यालय पहुंचे और वे अब भी वहां मौजूद हैं।कर अधिकारी बीबीसी के वित्त और कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों से बात कर रहे हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों एवं संवाददाताओं को मंगलवार रात जाने की अनुमति दे दी गई थी।






















