
बडी खबर: हरियाणा में दो मुस्लिम युवकों की गाडी मे मिली जली हुई लाशे
युवकों के कंकाल मिलने से मचा हडक़ंप
परिजनो ने बजरंग दल पर पर जिंदा जलाने का लगाया आरोप
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के भिवानी जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां ं दो मुस्लिम युवकों के कंकाल मिलने से हडक़ंप मच गया है। भिवानी में एक बोलेरो के भीतर दो युवकों के कंकाल मिले थे। मृतकों के परिजनों ने बजरंग दल पर युवकों को अगवा कर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। परिजनो का कहना है कि जुनैद और नासिर की बोलेरो को टक्कर मारकर पकड़ा था। इसके बाद अधमरी हालत में उन्हें बजरंग दल के लोगों को सौंप दिया। इन्होंने गोतस्करी के शक में दोनों को बोलेरो समेत जिंदा जला दिया।
भिवानी के लोहारू गांव के नजदीक इनकी लाशे मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। वहीं गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता चला कि एक दिन पहले ही इसी गाड़ी के साथ दो युवकों के लापता होने की रपट राजस्थान के भरतपुर में दर्ज की गई थी। अब पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी हुई है। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।























