
बडी खबर: पंजाब सीएम भगवंत मान की सुरक्षा में तैनात पुलिस कमांडों ने की आत्महत्या
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा में तैनात जवान ने तडक़े अपने अबोहर स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमांडो पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची सिटी वन थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया है। पुलिस ने उसके शव को सरकारी अस्पताल में रखवाया और परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस का करीब 30 वर्षीय जवान कर्म सिंह पुत्र सुखदेव सिंह चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात था। 27 मार्च को कर्म सिंह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुटटी लेकर अबोहर आया था। आज सुबह उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।























