
बडी खबर: जेल से बाहर आए पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि आज ही जेल से बाहर आये लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और लुधियाना के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी देते हुए सिमरनजीत सिंह बैंस के मीडिया सलाहकार प्रदीप बंटी ने बताया कि लुधियाना के सी.पी. और डी.जी.पी. पंजाब को इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि आज सिमरनजीत बैंस की रिहाई और इस तरह की धमकी मिलना बेहद गलत है। बताया जा रहा है कि धमकी में लिखा गया है, जेल में रहकर जिनके पास छिपा रहा, अब जेल से बाहर आकर उन्हें बोल कि बचाए तुझे, हमने तो बड़े-बड़े पीछे कर दिए, तू क्या चीज है। मीडिया सलाहकार प्रदीप बंटी ने कहा है कि आज बैंस जेल से रिहा हो रहे है और प्रशासन का फर्ज बनता है कि उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाए।























