
बडा हादसा: पंजाब के इस जिले मे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, इतने लोग हुए घायल
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के जिला फाजिल्का से बडी खबर सामने आ रही है जहां गांव अरनीवाला से सालासर धाम जा रहे करीब 50 श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पल्लू के निकट टायर फटने पलट गया। हादसे में करीब 13 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए, मिली जानकारी के अनुसार श्री हनुमान मंदिर अरनीवाला के मुख्य सेवादार जगदीश सचदेवा आज सालासर धाम के लिए 7वें भंडारे हेतु राशन सामग्री सहित करीब 50 सेवादारों को ट्रक में सालासर ले जा रहे थे।
जब यह ट्रक आज अल सुबह करीब 2 बजे राजस्थान के पल्लू के निकट पहुंचा तो अचानक ट्रक का टायर फटने से सडक़ पर पलट गया, जिससे करीब 13 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए।





















