
बड़ी खबर – लुधियाना कोर्ट परिसर के बाहर चली ताबडतोड गोलियां, मचा हडकंप
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बड़ी खबर लुधियाना से सामने आ रही है जहां कोर्ट परिसर के बाहर ताबडतोड गोलियां चलने से हडकंप मच गया । फायरिंग में एक युवक के घायल होने की भी खबर है. जानकारी के मुताबिक यहां करीब तीन राउंड फायरिंग की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने गोली के दो खोल बरामद किए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गैंगवार की आशंका जताई है। इसके साथ ही बता दें कि दिसंबर 2021 में लुधियाना कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट हुआ था. इसके अलावा बीते दिनों कोर्ट और अन्य सरकारी दफ्तरों को लेकर भी हाई अलर्ट जारी किया गया था. ऐसे में कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग में कमी सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही है. इस मामले में और ब्योरे की प्रतीक्षा है























