
बठिंडा की ओर जाने वाले ट्रैक के पास लगाए खालिस्तान के झंडे
पुलिस ने जांच मे जुटी, आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता): पंजाब क्षेत्र के गांव पथराला के पास किसी अज्ञात लोगों द्वारा खालिस्तान का झंडा लगाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक उखाडऩे के भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार रेलवे ट्रैक के समीप खालिस्तान का झंडा लगा हुआ मिला है। फिलहाल बठिंडा जीआरपी कार्रवाई कर रही है। इससे आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप की स्थिति है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पंजाब के क्षेत्र की घटना है, इसलिए पुलिस और प्रशासन इस पर नजर जमाए हुए है।





















