बटाला में हुआ महान हॉकी ओलंपियन स्वर्गीय सुरजीत सिंह रंधावा की प्रतिमा का उद्घाटन
चंडीगढ़ 26 फरवरी (विश्व वार्ता) : बटाला मे सुरजीत स्पोट्र्स एसोसिएशन कोटला शाहिया ने स्थानीय हंसली पुल चौक पर महान हॉकी ओलंपियन स्वर्गीय सुरजीत सिंह रंधावा की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। इससे पहले शिव बटालवी सभागार में गुरदासपुर जिले के सभी क्लबों और खेल संगठनों का खेल सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व बटाला से विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है।
समारोह के मुख्य अतिथि सरबत दा भला ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरिंदर पाल सिंह उबराई ने प्रतिमा स्थापित करने के लिए एसोसिएशन को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सरबत दा भला ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरिंदर पाल सिंह उबराई, हॉकी ओलंपियन और सुरजीत सिंह के साथी ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, सुरजीत सिंह की पत्नी और महिला हॉकी खिलाड़ी चंचल रंधावा और बेटे सर्ब रंधावा और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने प्रतिमा का अनावरण किया।