
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर
आज करेगें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सडक़ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी 13 फरवरी को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशीला रखेंगे। दिल्ली से दौसा तक 246 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का पहला खंड शुरू होने से दिल्ली से जयपुर का सफर पांच घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। दिल्ली-मुंबई को जोडऩे वाले इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1,386 किमी है। निर्माण पूरा होने के बाद यह दुनिया का सबसे लंबा आठ लेन वाला एक्सप्रेस-वे बन जाएगा, जिसे जरूरत पडऩे पर 12 लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड को पीएम मोदी रविवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस दौरान वे दौसा में एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे।





















