
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबियत बिगड़ी
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा की तबियत बिगड़ गई है। देर रात चिकित्सकों के पैनल ने उनकी जांच की। हुड्डा को चक्कर आने की शिकायत हुई। चिकित्सकों का अनुमान है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण ऐसा हुआ होगा। फिलहाल चिकित्सकों ने एमआरआई करवाने की सलाह दी है। इसलिए हुडडा के परिवार के सदस्य उन्हें दिल्ली ले गए हैं।
हरियाणा विधानसभा के बजट की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में भाग लेने के लिए ही हुड्डा चंडीगढ़ आए हुए थे, लेकिन तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें अचानक निकलना पड़ा।























