
पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह को मिल सकती है अहम जिम्मेवारी, किसी भी समय ऐलान संभव
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा हाईकमान बडी ही गंभीरता से कोई बडी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है दिल्ली के गलियारो मे यह चर्चा जोरो पर है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पंजाब से संबधित कोई अहम जिम्मेदारी देने का फैसला लगभग कर लिया गया है।
भाजपा को यह भी बात याद है कि जब साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘मोदी लहर’ के बाद भी इस पंजाब में पार्टी का मनोबल कैप्टन ने बाकी राज्यों की तरह गिरने नहीं दिया था इतना ही नहीं बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली भी इस मोदी लहर पर सवार होकर अमृतसर सीट से कैप्टन अमरिंदर को हरा नहीं पाए थे पंजाब में कांग्रेस अगर मजबूती से डटी रही तो उसके पीछे कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसी शख्सियत थी। बीजेपी को अपनी मजबूरी पता है कि आखिर किस बूते संगठन खड़ा होगा ?
बेशक पहले भी यह चर्चा चली कि कैप्टन को महाराष्ट्र का गर्वनर लगाया जा रहा था पर पता चला था कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पहले ही स्पट कर दिया था कि मै महाराष्ट्र नही जा रहा हूं क्योकि कैप्टन कांग्रेस के समय भी कोमी सियासत मे जाने से परहेज करते रहे हैै। वहीं कैप्टन ने कहा था कि पीएम मोदी उन्हे कोई भी जिम्मेदारी देगें वह उन्हे बखूबी निभाने को तैयार हैं। विश्वसिनीय सूत्रो से पता चला है कि भाजपा हाईकमान किसी भी समय कैप्टन अमरेंद्र सिंह को बडी जिम्मेदारी दे सकती है जिसका ऐलान किसी भी समय संभव है।























