
पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज
आज ही के दिन जब रो पड़ा था पूरा देश
घाटी में चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा एजेंसिया की नजर
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले की आज चौथी बरसी है। सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप में स्थित शहीद स्मारक पर 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी पुलवामा आतंकी हमले की आज चौथी बरसी है। इस बरसे से पहले घाटी में चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा एजेंसिया की नजर है। साल 2019 में पुलावामा हमले में करीब 40 से अधिक जवानों की जान गई थी। सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा जिसमें सीनियर आर्मी अधिकारी मौजूद रहेंगे। पुलवामा हमले की बरसी पर हाई अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा एजेंसिया जम्मू-कश्मीर में माहौल सही रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है।





















