
पीएम मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का आज उद्घाटन
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया
राजस्थान के पांच जिलों की 18 तहसीलों के 265 गांवों की सीमा से होकर गुजरेगा। हरियाणा के सोहना से शुरू होकर राजस्थान के अलवर, दौसा, सवाईमाधोपुर, बूंदी और कोटा जिले से होकर राजस्थान में 373 किमी तक गुजरते हुए मंदसौर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है. हर 500 मीटर की दूरी पर सीसीटवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसे सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा. यह कैमरे रात में भी काम करेंगे.























