
पानीपत में गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा: एक परिवार 6 लोगों की मौत
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता)पानीपत के गांव बिचपड़ी की परशुराम कॉलोनी की गली नंबर चार में गुरुवार सुबह हुए हादसे में पूरा परिवार जिंदा जल गया। आग की चपेट में आकर पति-पत्नी और उनके चार बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, राधा फैक्ट्री वाली गली नंबर- 4 में जयभगवान के मकान के ऊपरी मंजिल में पश्चिम जिला उत्तर दिनादपुर, ग्राम गैंबल, पश्चिम बंगाल निवासी अब्दुल करीम उम्र (45 साल) और अपनी पत्नी अफरूजा (40 साल) अपनी 20 साल व 17 साल की बेटियों और 12 साल व 10 साल के बेटों के साथ किराए पर रह रहा था।























