पहल के आधार पर शहर की सफाई यकीनी बनाएंगे- नगर कौंसिल प्रधान
शहर के 4 अनाज मंडियों की खुद करवाई सफाई
सफाई सेवकों को सौंपी नई रेहड़िया।
मानसा, 17 फरवरी:नगर कौसिल मानसा ने शहर की सफाई को अपना फर्ज समझते सफाई अभियान चलाने के साथ साथ उसकी देखरेख भी शुरु कर दी हैं। कौसिल ने सफाई सेवकों को जरुरत अनुसार समान उपलब्ध करवाते शुक्रवार को शहर की 4 अनाज मंडियों की सफाई करवाई गई। इस मौके नगर कौंसिल के प्रधान विजय कुमार सिंगला और सीनियर उप प्रधान सुनील नीनू भी मौजूद रहे। लोगों की समस्याओं के साथ साथ पहले वार्ड और मोहल्लों में सफाई न होने की शिकायत थी। नगर कौसिल प्रधान विजय सिंगला ने लोगों को भरोसा दिलाया हैं कि यह शिकायत और समस्याएं अब नही होने देगे।
शुक्रवार को नगर कौसिल के प्रधान विजय सिंगला और सीनियर उप प्रधान सुनील नीनू ने सफाई सेवकों के दो नई रेहड़िया उपलब्ध करवाई ताकि उन्हे शहर की सफाई करते समय कोई दिक्कत और कमी न हो। पहले जगह जगह जहा कूड़े के ढेर और नालियों में गंदगी की भरमार रहती थी। उस संबंधी नगर कौसिल के प्रधान ने विशेष ध्यान देते सफाई सेवकों को निरंतर रुप में काम करने के लिए कहा गया।
प्रधान नगर कौसिल विजय सिंगला ने कहा कि लोगों की और से ही नगर कौसिल का चुनाव किया जाता हैं ताकि उनकी समस्याएं हल के साथ साथ मुलभूत सुविधाओं में सफाई व्यवस्था को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान भी इसके मद्देनजर ही शुरु किया गया हैं। अब शहर के हर वार्ड,हर मोहल्ले में प्रतिदिन सफाई सेवकों की ओर से सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि लोगों के सफाई संबंधी कोई परेशानी या गली मोहल्ले से कूड़ा उठाने की दिक्कत हो तो फोरन नगर कौसिल के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर कौसिल और समूह पार्षद मिलकर शहर की सेवा को समर्पित होते हर समय हाजिर होगे। इस मौके शहर निवासी और कुछ पार्षद भी मौजूद थे।