
पंजाब CM मान की बेटी को धमकियां देने के मामले मे दिल्ली महिला आयोग का बडा एक्शन
दूतावास से सुरक्षा की अपील
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्व वार्ता) दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को खालिस्तानी तत्वों की धमकी के मामले में बडा एक्शन लेत ेहुए भारतीय विदेश मंत्रालय से अमेरिका में रह रही भगवंत मान की बेटी सीरत कौर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। स्वाति मालीवाल ने इस खबर को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “पंजाब के सीएम भगवंत मान की बेटी को अमेरिका में जान से मारने की धमकी मिलने की खबरें पढ़ीं। यह घोर कायरतापूर्ण कार्य है. मैं अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से उनकी (मान की बेटी) सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करती हूं।
अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई से बौखलाएं खालिस्तानी तत्वों ने भगवंत मान की बेटी को धमकी भरे फोन किए थे. भगवंत मान और उनकी पहली पत्नी और उनके दोनों बच्चे अमेरिका में रहते हैं।
वकील हरमीत कौर बराड़ ने दावा किया कि खालिस्तान समर्थकों ने अलग-अलग नंबरों से मुख्यमंत्री मान की बेटी सीरत को 3 बार कॉल किया और उन्हें गालियां और धमकी दी।उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘बच्चों को डरा धमकाकर और गालियां देकर क्या आप खालिस्तान हासिल करना चाहते हो। मुख्यमंत्री मान और उनके बच्चों ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है। बेशर्मी की भी सीमा होती है। सिख धर्म ऐसा कुछ नहीं सिखाता। तुम लोग सिख धर्म पर एक धब्बा हो।























