
पंजाब, हरियाणा समेत एनसीआर इलाको में लगातार मौसम मे उतार चढाव जारी
क्या कह रहे है मौसम विशेषज्ञ
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता): इस बार समूचे उत्तर भारत के मौसम मे लगातार मौसम मे उतार चढाव देखा जा रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी इस बदलते मौसम मे मौसम विशेषज्ञो का मानना हेै कि पक्षिमी विक्षोभ का असर अब कम हो जाएगा। मतलब अब तेजी से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। यहां सबसे ज्यादा अमृतसर का तापमान बढ़ा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार दिन का तापमान अमृतसर में 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फाजिल्का में सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। लुधियाना में 23 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा है।
अगले दो से तीन दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर गर्मी का एहसास तेज होने वाला है। हालांकि, फरवरी के आखिरी हफ्ते में तापमान में फिर से कुछ गिरावट हो सकती है। हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सिरसा में 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। फरीदाबाद में सबसे तेज 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं।























