
पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत मे गर्मी का कहर जारी
राजधानी दिल्ली आज मिल सकती है राहत
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश में गर्मी का सितम जारी है और कई राज्य लू की चपेट में हैं। वही पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट मे है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार से लेकर अगले एक-दो दिनों तक छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी इलाकों और उसके आसपास के इलाकों में हल्की फुल्की बारिश का अनुमान है लेकिन देश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।























