पंजाब सीएम भगवंत मान आज पहुंचेगे जालंधर
आज कई अकाली व कांग्रेसी नेता हो सकते है आप मे शामिल
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंच रहे है। इस दौरान वह वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन करेंगे। पता चला है कि सी.एम. मान लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगें।
वही जानकार सूत्रो से पता चला है कि आज वहीं आज कई अकाली व कांग्रेसी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। बता दें कि गत दिवस जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे जगबीर बराड़ चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।