पंजाब सरकार ने मंत्रियों के विभागों में किया बड़ा फेरबदल
पढिये किन किन मंत्रियों के विभागों को बदला
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने आज पंजाब के मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। जिसमे मंत्रिमंडल मे मुख्यमंत्री सहित 6 मंत्रियों को यह महकमे आवंटित किए गए है।
जिनमे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहरी विकास मंत्रालय का महकमा अपने पास रख लिया है। जोकि पहले अमन अरोड़ा के पास था। लाल जीत भुल्लर को फूड प्रोसेसिंग महकमा भी दे दिया गया है। उनके पास परिवहन महकमा भी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री के तौर पर चेतन सिंह जौड़ा माजरा के पास प्रभार भी होगा। अमनोल गगन मान के पास मेहमान-नवाजी महकमा भी होगा। जोकि पहले सीएम के पास था। मीत हेयर को वाटर रिसोर्स विभाग भी दिया गया है।