
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र मे आज से इस तारिख रहेगा ‘ ऑफ डे’
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा का बजट सत्र मे आज यानि 13 मार्च से लेकर 17 मार्च तक विधानसभा में कोई कार्य नहीं होगा अर्थात ‘ ऑफ डे’ रहेगा। 18 और 19 मार्च का अवकाश रहेगा, 20 और 21 मार्च को भी विधानसभा में कोई कार्य नहीं होगा। 22 मार्च को गैर सरकारी कार्य होंगे। 23 मार्च को फिर छुट्टी रहेगी और बजट सत्र के अंतिम दिन, 24 मार्च को वैधानिक कार्य होंगे और सत्र अनिश्चितकाल के लिए उठा दिया जाएगा।























