
पंजाब मे हुए दर्दनाक हादसे मे झुलसे मासूम की मौत
उबलते पानी मे गिर गया था मासूम
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे बीते दिनो घोलते पानी मे गिरने से डेढ साल का मासूम मनवीर बुरी तरह से झुलस गया था जिसकी आज मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे इलाके मे शोक की लहर दौड गई है। बतां दे कि पुलिस जिला खन्ना के गांव रोसियाना में मनवीर सिंह को नहलाने के लिए उसकी मां ने इलैट्रिक रॉड से बाल्टी में पानी गर्म किया और रॉड को कमरे में रखने के लिए चली गई। पीछे बाल्टी को पकडक़र खड़ा मनवीर सिंह बाल्टी के बीच गिर गया था जिसका ईलाज पी.जी.आई. चंडीगढ़ चल रहा था पी.जी.आई. में इलाज के दौरान मनवीर की मौत हो गई।
इस संबंधी जब पुलिस चौकी सिआड़ के इंचार्ज एवं मामले के आई.ओ. तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि बच्चे की मौत संबंधी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का शव वारिसों को हवाले कर दिया।





















