
पंजाब मे भाजपा युवा मोर्चा के बाद अब महिला मोर्चा की नई टीम की घोषणा
पढये किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब मे भाजपा जमीनी स्तर पर एक्टिव होती दिख रही है। भाजपा एक के बाद लगातार अपनी टीमे गठित कर रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है।
जिसमें महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्षा मीनू सेठी द्वारा पार्टी में विभिन्न महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जिनमे उपाध्यक्ष के पद पर मनीषा सूद, अम्बिका सहनी, मनजोत कौर बुमराह, किरण शर्मा, एकता वोहरा, राशि अग्रवाल, कंचन जिंदल को नियुक्त किया गया है। वहीं महासचिव के पद पर मनिंदर कौर को तथा सचिव के पद पर अलका शर्मा, अलका कुमारी गुप्ता, बलविंदर कौर, मोना कटारिया, रूपी कौर, मीनाक्षी विज, अमनदीप कौर, अंजना कटोच को नियुक्त किया गया है। इसी तरह से कोषाध्यक्ष के पद पर नीना जैन तथा कार्यालय सचिव के पद पर सोनिया शर्मा को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया संयोजक के पद पर हेमलता तथा प्रवक्ता के पद पर मीना सूद तथा नीरा अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।























