
पंजाब मे फिर गैंगस्टर और पुलिस के बीच बडी मुठभेड
इलाके मे मचा हडकंप
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के फिरोजपुर के तलवंडी एरिया से आ रही है जहां गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी गुरप्यार सिंह और पुलिस के बीच बडी मुठभेड़ होने का पता चला है। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गुरप्यार जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। आरोपी की दोनों टांगों पर गोलियां लगी हैं। उसे जीरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।























