
पंजाब मे इस तारिख से बदलेगा मौसम: ठंडी हवाओं से आने वाले दिनो मे मिलेगी राहत
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) पहाडों मे लगातार कई दिनों से बर्फबारी से समूचा उत्तर मे ठंडी हवाओं ने आम जन जीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। जिससे लगतार कुछ दिनों से ऊंचे क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं से पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आई है। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के मैदानी क्षेत्रों में पारा बढ़ा है। 7 शहरों का पारा माइनस में चल रहा है। बर्फबारी की वजह से 181 सडक़ें और 127 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं। वहीं ठंडी हवाओं का असर पंजाब में दिखा। धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट रही। अधिकता पारा औसतन 21 डिग्री रहा। बठिंडा में सबसे कम 3.2 डिगी रहा। 17 फरवरी को मौसम बदलने के आसार हैं।























