
पंजाब में लगातार पैर पसारता हुआ स्वाइन फ्लू, अब तक इतने मरीज आए सामने
चंडीगढ, 3 मार्च (विश्ववार्ता): पंजाब में एक बार फिर से स्वाइन फ्लू ने डर व दहशत का माहौल बना दिया है लुधियाना में 11, मोगा, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर और संगरूर में 2-2 और मोहाली, रोपड़, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फतेहगढ़ साहिब में 1-1 मरीज सामने आया है। डॉक्टरों के मुताबिक स्वाइन फ्लू एक गंभीर बीमारी है और अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो यह निमोनिया और गंभीर सांस की तकलीफ का कारण बन सकती है। बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं में इस बीमारी का खतरा अधिक होता है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं, जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और थकावट। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है।





















