
पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर
केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई
पंजाब पुलिस अलर्ट
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब में कानून व्यवस्था की व्यवस्था को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने पंजाब में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई है। जिससे पंजाब का माहौल बिगड़ सकता है। अन्य जानकारी के मुताबिक, एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा जम्मू से पंजाब भेजने को कहा है। इनपुट के बाद जम्मू से पंजाब आने वाली सडक़ों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि एजेंसियों ने आशंका जताई है कि पंजाब के किसी प्रमुख धार्मिक स्थल या किसी राजनीतिक नेता को निशाना बनाया जा सकता है।























