
पंजाब में आज रात 12 बजे से ये तीन टोल प्लाजा होने जा रहे हैं बंद
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में आज रात 12 बजे से राज्य के 3 मशहूर टोल प्लाजा बंद होने जा रहे हैं। इनमें दो टोल प्लाजा होशियारपुर जिले के और एक नवांशहर में है। पी. डब्ल्यू.डी विभाग ने इसकी पुष्टि की है।जानकारी के मुताबिक तीनों टोल प्लाजा एक ही कंपनी के हैं। दोपहर टोल प्लाजा कंपनी के अधिकारियों ने पंजाब सरकार के साथ बैठक की।
विभाग के अनुसार, सीएम भगवंत मान खुद इन टोलों पर पहुंचकर लोगों को इनके बंद होने की जानकारी देंगे।इसके बारे में चंडीगढ़ से बलाचौर द्वारा दसूहा तक जाते समय पहले टोल प्लाजा मजारी, दूसरा चब्बेवाल तथा तीसरा मानगढ़ गांव दसूहा के समीप है। कहा जा रहा हैं, कि टोल कंपनी ने 2007 में स्थापित टोल को बढ़ाने के लिए सरकार से गुहार लगाई थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया है और अब ये सड़क टोल फ्री हो जाएगी।























