
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फाजिल्का दौरे पर
चंडीगढ़ 25 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फाजिल्का दौरे पर हैं। पता चला है कि सीएम मान सरहदी गांवों को पीने वाले साफ पानी देने की योजना का नींव पत्थर रखेंगे। आपको बता दें कि इस प्रोजैक्ट से 122 गांवों और 15 ढाणियों को पाइप लाइन द्वारा साफ पानी मिलेगा। यह प्रोजैक्ट 578.28 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इसके लिए करीब 700 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।























