
पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़ 26 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मनीषा सूद को व्हाट्सएप पर 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई साथ ही पैसे न देने की सूरत में उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। मामले की खबर मिलते ही पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इसकी जानकारी देते हुए मनीषा सूद के पति पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सूद ने बताया कि बीते दिनों उनकी पत्नी को व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा गया व 3 लाख की फिरौती मांगी गई और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।





















