पंजाब पुलिस के दुरुपयोग की राजा वड़िंग ने की निंदा
कहा, बदले की राजनीति में भाजपा से भी आगे निकली आप
चंडीगढ़, 6 मई( विश्व वार्ता): पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी द्वारा बदले की राजनीति के लिए पंजाब पुलिस के दुरुपयोग की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आप राजनीतिक विरोधियों के साथ खुन्नस निकालने के लिए पुलिस के दुरुपयोग को लेकर भारतीय जनता पार्टी से भी आगे निकल गई है।
भाजपा नेता तजिंदरपाल सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और उसके बाद के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब पुलिस को अपनी बहादुरी, हिम्मत और बलिदान के लिए जाना जाता है, जिसे मात्र एक व्यक्ति, जो उसकी निंदा करने वाले को जेल भेजना चाहता है, के अहम को शांत करने के लिए एक अजीब स्थिति में धकेल दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे बग्गा या जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी हो या फिर श्रीमती अलका लांबा या डॉ कुमार विश्वास के खिलाफ केस दर्ज करने का मामला हो, इसे किसी भी तरीके से सहन नहीं किया जा सकता और हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना बोया ही काट रही है। उसने पुलिस का दुरुपयोग शुरू किया था और अब उसकी बी-टीम आम आदमी पार्टी वही फार्मूला अपने विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। इसके चलते पुलिस की संस्था को बदल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस के खिलाफ केस दर्ज किया जाना पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे बचा जा सकता था। यह पंजाब पुलिस के लिए बुरा दिन है। जिसे अपने गठजोड़ गैर-तजुर्बेकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के चलते, जो तानाशाह अरविंद केजरीवाल की चलने दे रहा है, हमारी सम्मानित फोर्स को अपहरण का आरोपी बनाकर कुरुक्षेत्र में रोक लिया गया।
वड़िंग ने हमारी पुलिस को ऐसी शर्मनाक स्थिति में पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उन्होंने डीजीपी से ऐसे मामलों से निपटने में अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्हें अपने अधिकारों को अपने आका केजरीवाल के समक्ष समर्पित करने वाले भगवंत मान से ऐसी भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन आपको कम-से-कम यह तो सुनिश्चित करना चाहिए था कि हमारी पुलिस का दुरुपयोग ना हो और उसे किसी के राजनीति हितों के लिए शर्मसार ना होना पड़े।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे राजनीतिक हालातों में फसने से बचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कुछ अप्रिय घटना होती है और हालात नियंत्रण से बाहर जाते हैं, जैसा आज हुआ, तो आपको आपकी अपनी किस्मत पर छोड़ दिया जाएगा और आपकी मदद को कोई भी नहीं आएगा।






















