पंजाब के मोहाली जिले मे सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झडप
कई पुलिसकर्मी जख्मी, चंडीगढ़ में धारा 144
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) :बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के मोहाली में सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ मे घुसने का प्रयास किया जिस दौरान प्रदर्शनकारियो व पुलिस के बीच झडप हो गई। पता चला है कि इस झडप मे जमकर पथराव हुआ और प्रदर्शनकारियों ने तलवारें और डंडे निकालकर पुलिस को ही खदेड दिया। वही पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। चंडीगढ़ में धारा 144 लगा दी गई है। प्रदर्शनकारी अभी भी मोहाली में इकट्ठा हैं। वहीं चंडीगढ़ पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। इस दौरान कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...