पंजाब के फाजिल्का जिले मे बवंडर का तांडव, बीएसएफ जवानों ने संभाला मोर्चा
मुख्यमंत्री की तरफ से लगातार बारिश के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लेने के लिए विशेष गिरदावरी के हुक्म
बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से सडक़ों पर यातायात ठप, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) राज्य भर में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेमौसमी बरसात के कारण फसलों, बाग़ों और घरों के नुकसान का जायज़ा लेने के लिए विशेष गिरदावरी के हुक्म दिए हैं। पंजाब के फाजिल्का जिले में देर कुछ ऐसा नजारा दिखा की लोग हैरान हो गए। यहां के खुईयां सरवर ब्लॉक के गांव बकैनवाला में बवंडर ने बड़ी तबाही मचाई है। यहां बवंडर ने लगभग 50 घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई लोग मलबे में दब गए। उन्हें ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पता चलते ही सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गांव में पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने गिरे पेड़ों को काटकर रास्ता बहाल करवाया।
वही मुख्यमंत्री ने वित्त कमिश्नर (माल) को हिदायत की है कि वह सम्बन्धित डिप्टी कमिशनरों को बारिशों से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत गिरदावरी करने के लिए विस्तृत हिदायतें जारी करें जिससे फ़सलों, बाग़ों और घरों को हुए नुकसान का पहल के आधार पर पता लगाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को यकीनी बनाएं जिससे प्रभावित लोगों को नियमों अनुसार उपयुक्त मुआवज़ा दिया जा सके।
मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कुदरत के कहर से उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही बारिश के कारण किसानों और मजदूरों के हुए नुकसान की भरपायी के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी। वहीं किन्नू के बाग उखड़ गए। कई जगह दीवारें भी टूट गईं। बवंडर से लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी नुकसान का जायजा लेने गांव पहुंचे।
उधर देर रात अ बाद पूरे पंजाब में बारिश हुई। अबोहर के गांव वरियामखेड़ा, शेरगढ़, पटी सदीक, शेरेवाला, खाटवां, भागसर, खैरपुर, कुलार और राजपुरा में भारी ओलावृष्टि की सूचना है। इससे गेहूं की फसल और किन्नू के बागों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं फाजिल्का में बरसात के साथ ही ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। इससे गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई। वहीं मौसम विभाग ने सप्ताहांत तक बादल छाए रहने और हल्की से भारी बरसात की संभावना जताई है। फिरोजपुर और ममदोट में तेज बारिश व हवाओं के चलने से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। किसानों का कहना है कि फसल जमीन पर बिछने के कारण पैदावार कम होगी।