
पंजाब के गांव खीरी कलां में बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से हत्या
पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश मे
चंडीगढ, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के गांव खीरी कलां में रात को खाना खाकर टहलने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति की तेज हथियारों से हत्या कर दी। इस संबंध में शेरपुर पुलिस ने गांव के ही 2 सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृत किसान का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है। बलवीर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी खीड़ी कलां ने पुलिस को बताया कि वे 3 भाई हैं जिनमें सबसे बड़ा भाई जसवीर सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। थानाध्यक्ष शेरपुर निरीक्षक अमरीक सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।





















