
पंजाब के इस जिले मे 2 सगे भाइयों को सरेआम मारी गोलियां
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा कस्बे से बडी खबर सामने आ रही है जहां 2 सगे भाइयों पर गोलियों से ताबडतोड हमला कियाा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इस संबंध में जांच अधिकारी ए. एस.आई. रछपाल सिंह ने बताया घायलों का इलाज जारी है, आरोपियों के बयान लेने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि सब्जी मंडी मजीठा निवासी सन्नी सिंह व कुलदीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह अपनी रेहड़ी पर फल बेचने का काम करते है। गत दिवस जब सन्नी सिंह और कुलदीप सिंह मुख्य सडक़ पर बाजवा अस्पताल नजदीक रेहड़ी पर फल बेच रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हथियारबंद मोटरसाइकिल सवारों ने सन्नी और कुलदीप को अपनी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए





















