
पंजाब के इस जिले मे बढते कोरोना मामलो को देखते हुए डीसी ने जारी किये दिशा निर्देश
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के जालंधर जिले में लगातार कुछ दिनो से कोरोना के मामलो मे लगातार बढोतरी देखी जा रही है जिसको देखते हुए डी.सी. जसप्रीत सिंह ने जिले में प्रबंधों का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डी.सी. ने जिले के अस्पतालों में कोविड से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों, दवाओं, एंबुलेंस, ऑक्सीजन की उपलब्धता का जायजा लेते हुए अधिक टेस्टिंग कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कोविड मामलों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। यदि कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो संपर्क व्यक्ति को ट्रैकिंग के साथ-साथ कोवा एप पर भी अपडेट किया जाए।























