पंजाब के इस जिले मे पुलिस ने दो बदमाशों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के अमृतसर जिले मे पुलिस ने बदमाशों को हथियारो सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस को जानकारी मिली कि इलाके में 2 संदिग्ध युवक घूम रहे हैं जिनके पास पिस्तौल भी है। यह पूरा मामला सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया है बाद में पुलिस द्वारा इन युवकों का पीछा करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों की पहचान अर्शज्योत सिंह उर्फ गुग्गी तथा अविनाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्तौल 7 जिंदा कारतूस और एक वर्ना कार बरामद की है। पुलिस ने बताया की इन दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं पुलिस का कहना है कि फिलहाल इन व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।





















