acci
पंजाब के इस जिले मे दर्दनाक हादसे में नौजवान की मौत से परिजनो मे मचा कोहराम
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के पटियाला जिले मे देर रात दर्दनाक हादसे मे एक परिवार के नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष शर्मा जो 22 नंबर फाटक नजदीक फास्ट फूड का काम करता था। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11-12 बजे के बीच स्कूटी पर अपने काम से छुट्टी करके घर वापिस आ रहा था। इस बीच तेज रफ्तार कार ने महिंद्रा कॉलेज नजदीक उसे टक्कर मार दी, जिसमें आशीष की मौत हो गई। हादसे दौरान मौके पर एक व्यक्ति द्वारा गंभीर घायल हुए आशीष को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं।























