
पंजाब के इस जिले मे डेयरी मालिक और नौकरी की तेज हथियारों से हत्या, इलाके मे मचा हडकंप
चंडीगढ़ 26 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब के लुधियाना से सनसनीख़ेज़ खबर आई है। खबर है कि लुधियाना के सुआ रोड स्थित गांव बुलारा में डब्ल मर्डर हुआ है। मृतक डेयरी संचालक के परिवार ने दूसरे नौकर पर इस डबल मर्डर को करने का शक जताया है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 बजे डेयरी संचालक जोतराम और उसके नौकर का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। जोतराम के पास करीब 4500 रुपए थे।
सुबह जब पुलिस ने मौका देखा तो जोतराम के पास वह पैसे नहीं थे। आशंका है कि कातिल 4500 रुपए चुरा ले गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। उम्मीद है जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।























