
पंजाब के इस जिले के लोगो के लिए जरूरी खबर
यह फाटक रहेगा आज से 7 दिन बंद
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के जालंधर सिटी स्टेशन और गुरु नानक पुरा के बीच पड़ते बशीरपुरा रेलवे फाटक आज से अगले 7 दिन तक बंद रहेगा। रेलवे के सीनियर सैक्शन इंजीनियर सोहन लाल वर्मा ने कहा कि यह फाटक इमरजेंसी ट्रैक रिपेयर करने के लिए 7 दिनों तक बंद रहेगा। इसलिए उपरोक्त दिनों में लोग बशीरपुरा फाटक की बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए रेलवे अधिकारियों ने एक नोटिफिकेशन जारी करके जिला पुलिस, जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. को भी स्टाफ तैनात करने के लिए सूचित कर दिया है।





















