
IPL-2021 फेज-2
IPL-2021 फेज-2 में राजस्थान और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के आखिरी ओवर में पंजाब को 4 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम सिर्फ 1 रन बना सकी। राजस्थान ने यह मुकाबला 2 रन से जीता। मैच में 20 साल के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी हीरो बनकर सामने आए। आखिरी ओवर में उन्होंने करिश्माई गेंदबाजी कर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।





















