
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज होंगे जेल से रिहा
पंजाब में सियासी माहौल गरमाने की संभावना
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) रोड रेज मामले में पटियाला जेल में सजा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू आज जेल से रिहा होंगे। इस संबंध में नवजोत सिद्धू के ट्विटर अकाउंट से उनकी टीम द्वारा जानकारी साझा की गई है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में नवजोत सिद्धू को कोर्ट ने 1 साल कैद की सजा सुनाई थी।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई पर कांग्रेस की नजरें टिकी हुई हैं. इस बीच सिद्धू की रिहाई को लेकर पंजाब में सियासी माहौल गरमाने की संभावना है। पूर्व विधायक और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू जो कैंसर से जूझ रही हैं और वह अपने पति का जेल से बाहर आने का इंतजार कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि 19 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक साल कैद की सजा सुनाई थी। सिद्धू की सजा 18 मई तक पूरी होनी थी, लेकिन नियम के मुताबिक कैदियों को एक महीने और चार दिन की छुट्टी दी जाती है. सिद्धू ने इस दौरान एक भी छुट्टी नहीं ली, इसलिए उनकी सजा मार्च खत्म होने से 48 दिन पहले पूरी होगी और उन्हें एक अप्रैल को रिहा किया जाएगा।





















