
पंजाबी सिंगर बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट इंडिया में बैन
क्या है मामला ?
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के पॉपुलर सिंगर बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है. ऐसा उनकी किसी गलती की वजह से नहीं बल्कि उनको मिल रही धमकियों की वजह से हुआ है. दरअसल मान को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी. इसके बाद ट्विटर ने कानूनी मांग के चलते मान का अकाउंट बंद किया है पंजाबी सिंगर बब्बू मान का आज जन्मदिन भी है और आज के दिन ही ट्विटर ने उनका अकाउंट इंडिया में बैन कर दिया है























