
पंचकूला मे इतनी शराब की अवैध पेटियां बरामद
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंचकूला पुलिस ने बिना परमिट की 178 पेटी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा। शराब बरवाला स्थित गोदाम से निकाली गई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और शराब को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक की पहचान निशान जिला रोपड़ पंजाब निवासी के रूप में हुई है। इसके बाद एक्साइज विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर रामगढ़ पुलिस चौकी में पहुंचे और शराब की की जांच की। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है कि वह शराब को कहां पहुंचाने वाला था।पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुटी हुई है।





















